
DoT ने सभी स्मार्टफोन्स में संचार साथी ऐप को अनिवार्य कर दिया है। नया मोबाइल सेटअप करते समय यह ऐप यूज़र को ज़रूर दिखाई देगा और इसे हटाया या डिसेबल नहीं किया जा सकेगा। पुराने फ़ोन में ऐप सॉफ़्टवेयर अपडेट के जरिए आएगा।

17 जनवरी 2025 को लॉन्च हुआ यह ऐप साइबर अपराध और टेलीकॉम फ्रॉड रोकने के लिए बनाया गया है। अब तक 50 मिलियन+ डाउनलोड हो चुके हैं, 7 लाख चोरी के मोबाइल वापस मिले हैं, 3 करोड़ फर्जी कनेक्शन बंद हुए हैं और 37 लाख चोरी हुए डिवाइस ब्लॉक किए जा चुके हैं।